Saturday 16 April 2011

नव वर्ष (हाइकु)


1.

नई तारीखें
पुरानी समस्याएँ
इस साल भी
2

पुरानी बातें
नए थे कैलेन्डर
इस साल भी
3

मरे किसान
मुरझाई फसलें
इस साल भी
4

सूनी कलाई
गिरवी थीं चूडियाँ
इस साल भी
5

कुछ बदलेगा .
तारीख के अलावा
इस साल भी
6

ईमान बिका
मज़बूरी या पाप ?
भूखे थे बच्चे 

 7

सावन हरा
आँगन में  महके
नव  वर्ष   में
8

पेट को रोटी
नल को मिले पानी
नव वर्ष में
9

बेटी को जन्म
बहुओं  को सम्मान 
नव वर्ष में  

-0-

No comments:

Post a Comment